Samastipur News:विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में छात्रों का शानदार प्रदर्शन
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 03 Sep 2025 5:51 PM
स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर के भैया-बहनों ने विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया.
Samastipur News: रोसड़ा : स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर के भैया-बहनों ने विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कई विषयों में उत्कृष्ट सफलता अर्जित की. शिशु वर्ग में गणित एवं संस्कृत विषय में प्रथम स्थान, संस्कृति ज्ञान में द्वितीय, अंग्रेजी में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. बाल वर्ग में संस्कृति ज्ञान एवं कंप्यूटर विषय में प्रथम स्थान, गणित, विज्ञान और संस्कृत विषय में द्वितीय स्थान एवं अंग्रेजी में तृतीय स्थान हासिल किया. वहीं किशोर वर्ग में गणित एवं संस्कृति ज्ञान में प्रथम स्थान, अंग्रेजी एवं कंप्यूटर विषय में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. इस उपलब्धि पर वंदना सभा के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार जायसवाल ने सफल विद्यार्थियों और उनके मार्ग दर्शक आचार्यों को सम्मानित किया. उन्होंने बच्चों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता हमारी ऊर्जा का संचार करती है एवं हमें राष्ट्रीय स्तर पर विजेता बनने तक अपने प्रयास जारी रखने चाहिए. विद्यालय परिवार में इस सफलता को लेकर खुशी का माहौल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










