Samastipur : मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना : व्यवस्था को कोस रहीं छात्राएं

जिले के विभिन्न काॅलेजों से स्नातक पास छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के ₹50,000 पाने के लिए मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है.
समस्तीपुर . जिले के विभिन्न काॅलेजों से स्नातक पास छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के ₹50,000 पाने के लिए मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया में कई तरह की तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं और कभी पोर्टल पर सर्वर डाउन होने की शिकायतें भी आ रही हैं. इसके अतिरिक्त, छात्राओं को सही दस्तावेज जमा करने और आवेदन प्रक्रिया को समझने में भी परेशानी हो रही है, जिससे कई छात्राएं अभी तक इस योजना का लाभ नहीं उठा पायी हैं. कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने के लिए छात्राओं को अपने कॉलेज से लेकर विवि तक दौड़-भाग करनी पड़ रही है. कई छात्राओं ने बताया कि पिछली बार पोर्टल खुलने पर उन्होंने सभी दस्तावेज कॉलेज में जमा कर दिए थे. इसके बावजूद उनका नाम पोर्टल पर नहीं दिख रहा है. जब वे विश्वविद्यालय पहुंचीं तो प्रशासन ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि अब आवेदन कॉलेज के स्तर से ही करना होगा. स्नातक पास छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के 50 हजार रुपए पाने के लिए लगभग रोज कई किमी का चक्कर काटना पड़ा रहा है. योजना के पोर्टल पर इनके आवेदन अपलोड नहीं हो रहे. वजह यह है कि किसी का मोबाइल नंबर गलत, किसी के पिता के नाम में अशुद्धि है. अगर ये सब ठीक है तो पोर्टल पर इनवैलिड डाटा एरर दिख रहा है. इनमें ज्यादातर छात्राएं शहरी क्षेत्र से बाहर या दूसरे पड़ोसी जिलों की हैं. सुबह काॅलेज आतीं, शाम में निराश लौट जाती. अब विवि ने आवेदन का सिस्टम बदला है. नई व्यवस्था में छात्राओं को कॉलेजों में आवेदन करने को कहा गया है. कॉलेजों को आवेदनों को प्रत्येक दिन विवि के परीक्षा विभाग को उपलब्ध कराना है. लेकिन छात्राओं और अभिभावकों की बेचैनी यह है कि योजना का पोर्टल अब तक 14 सितंबर तक ही खोला गया है. 2015 में यह योजना शुरू होने के बाद से अब तक 10 वर्षों में कम से कम पांच वर्ष से हर बार छात्राओं को इस तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है. जिन छात्राओं ने स्नातक 2019 में पास किया था, उन्हें 2021 में राशि मिली थी. 2024 में भी कई छात्राओं को चार वर्षों से राशि नहीं मिली थी. 2021 में राशि बढ़कर 50 हजार हुई तो इस कैटेगरी की छात्राओं को भी भुगतान में देर हुई. इधर महिला कॉलेज के सहायक प्राध्यापक विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. इसके लिए एक अप्रैल 2021 से 31 दिसंबर 2024 के बीच स्नातक की परीक्षा पास की आहर्ता है. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग छात्राएं उच्च शिक्षा के लिए करेंगी. सरकार की ओर से छात्राओं को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना भी शामिल हैं. प्रतिनिधि, समस्तीपुर : जिले के विभिन्न काॅलेजों से स्नातक पास छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के ₹50,000 पाने के लिए मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया में कई तरह की तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं और कभी पोर्टल पर सर्वर डाउन होने की शिकायतें भी आ रही हैं. इसके अतिरिक्त, छात्राओं को सही दस्तावेज जमा करने और आवेदन प्रक्रिया को समझने में भी परेशानी हो रही है, जिससे कई छात्राएं अभी तक इस योजना का लाभ नहीं उठा पाई हैं. कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने के लिए छात्राओं को अपने कॉलेज से लेकर विवि तक दौड़-भाग करनी पड़ रही है.कई छात्राओं ने बताया कि पिछली बार पोर्टल खुलने पर उन्होंने सभी दस्तावेज कॉलेज में जमा कर दिए थे. इसके बावजूद उनका नाम पोर्टल पर नहीं दिख रहा है. जब वे विश्वविद्यालय पहुंचीं तो प्रशासन ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि अब आवेदन कॉलेज के स्तर से ही करना होगा. स्नातक पास छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के 50 हजार रुपए पाने के लिए लगभग रोज कई किमी का चक्कर काटना पड़ा रहा है. योजना के पोर्टल पर इनके आवेदन अपलोड नहीं हो रहे. वजह यह है कि किसी का मोबाइल नंबर गलत, किसी के पिता के नाम में अशुद्धि है. अगर ये सब ठीक है तो पोर्टल पर इनवैलिड डाटा एरर दिख रहा है. इनमें ज्यादातर छात्राएं शहरी क्षेत्र से बाहर या दूसरे पड़ोसी जिलों की हैं. सुबह काॅलेज आतीं, शाम में निराश लौट जातीं. अब विवि ने आवेदन का सिस्टम बदला है. नई व्यवस्था में छात्राओं को कॉलेजों में आवेदन करने को कहा गया है. कॉलेजों को आवेदनों को प्रत्येक दिन विवि के परीक्षा विभाग को उपलब्ध कराना है. लेकिन छात्राओं और अभिभावकों की बेचैनी यह है कि योजना का पोर्टल अब तक 14 सितंबर तक ही खोला गया है. 2015 में यह योजना शुरू होने के बाद से अब तक 10 वर्षों में कम से कम पांच वर्ष से हर बार छात्राओं को इस तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है. जिन छात्राओं ने स्नातक 2019 में पास किया था, उन्हें 2021 में राशि मिली थी. 2024 में भी कई छात्राओं को चार वर्षों से राशि नहीं मिली थी. 2021 में राशि बढ़कर 50 हजार हुई तो इस कैटेगरी की छात्राओं को भी भुगतान में देर हुई. इधर महिला कॉलेज के सहायक प्राध्यापक विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इसके लिए एक अप्रैल 2021 से 31 दिसंबर 2024 के बीच स्नातक की परीक्षा पास की आहर्ता है. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग छात्राएं उच्च शिक्षा के लिए करेंगी। सरकार की ओर से छात्राओं को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना भी शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




