मोरवा प्रखंड में लगेंगे चालीस हजार पौधे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jul 2024 11:57 PM
प्राण वायु आक्सीजन देने वाले धरती के जीवन दाता हैं वृक्ष. इसे बचाना चाहिए. यह बातें पीओ रंजीत कुमार ने इन्द्रवाड़ा पंचायत में पौधारोपण समारोह को सम्बोधित करते हुए कही. पीओ ने बताया कि धरती पर चल रहे पर्यावरण संकट से बचने के लिए पौधरोपण आवश्यक है.
मोरवा : प्राण वायु आक्सीजन देने वाले धरती के जीवन दाता हैं वृक्ष. इसे बचाना चाहिए. यह बातें पीओ रंजीत कुमार ने इन्द्रवाड़ा पंचायत में पौधारोपण समारोह को सम्बोधित करते हुए कही. पीओ ने बताया कि धरती पर चल रहे पर्यावरण संकट से बचने के लिए पौधरोपण आवश्यक है. पौधरोपण के लिए मिया बाकी विधि आज सबसे उपयोगी सिद्ध हो रही. इसके द्वारा कम जमीन में भी अधिकाधिक वृक्ष लगाये जाते हैं. पीओ ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मोरवा प्रखंड में कम से कम चालीस हजार पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है. इन्द्रवाड़ा में तीन हजार पौधे को लगाने के साथ ही प्रथम चरण में अब तक पन्द्रह हजार पौधे लगाये जा चुके हैं. प्रमुख प्रतिनिधि गौरव कुमार शर्मा ने वृक्षों को मानव का सबसे बड़ा हितैषी बताया. इस अवसर पर मध्य विद्यालय बांगड़ के निकट सरकारी जमीन पर आम, अमरुद, आंवला, पीपल, बरगद, नीम, सागवान एवं महोगनी सहित कुल तीन हजार पौधे लगाये गये. प्रमुख सान्या नेहा, मुखिया रिंकू देवी, मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार आजाद, पंसस प्रभात कुमार सिंह, पेटीएम मनोज कुमार, रितेश कुमार, पीआरओ चित्रलेखा कुमारी, एफटी सुंदरेश्वर कुमार राम, गणेश कुमार सहनी, अभिषेक कुमार, डॉ धीरज कुमार, वीकू कुमार, पंकज कुमार राय आदि ने पौधरोपण समारोह को सम्बोधित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










