Samastipur : सिलेंडर रिसाव से लगी आग, दो रसोइया व एचएम झुलसे

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 12 Sep 2025 6:41 PM

विज्ञापन

प्रखंड के कुबौली राम पंचायत स्थित खैरा गांव के प्राथमिक विद्यालय की रसोई में शुक्रवार को मिड-डे-मील बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर खत्म होने और बदलने के दौरान गैस लीकेज से आग लग गई.

विज्ञापन

पूसा . प्रखंड के कुबौली राम पंचायत स्थित खैरा गांव के प्राथमिक विद्यालय की रसोई में शुक्रवार को मिड-डे-मील बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर खत्म होने और बदलने के दौरान गैस लीकेज से आग लग गई. इस घटना में दो रसोइया और विद्यालय के एचएम झुलस गये. ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से झुलसी खैरा गांव की रसोइया मो. गीता देवी को ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है. इसके अलावा विद्यालय के एचएम नागेंद्र कुमार व एक अन्य रसोइया रानी देवी का इलाज ग्रामीण स्तर पर ही कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रसोइया गीता देवी व रानी देवी स्कूल की रसोई में मिड-डे मिल बना रही थी. खाना बनाने के दौरान गैस खत्म हो गया. दोनों रसोइयों द्वारा एक अन्य भरे हुए सिलेंडर में रेगुलेटर लगाने के दौरान अचानक गैस लीक होने लगा. रसोईया जब तक कुछ समझ पाती तब तक अचानक आग लग गई. आग पूरे रसोई घर में फैल गई. घटना में रसोईया गीता देवी गंभीर तो रानी देवी आंशिक रूप से झुलस गई. आनन फानन में दौड़कर रसोइयों को बचाने और गैस का रेगुलेटर बंद करने पहुंचे विद्यालय के एचएम नागेंद्र कुमार भी गंभीर रूप से झुलस गये. घटना के वक्त विद्यालय में करीब 200 छात्र एवं छात्राएं मौजूद थे. वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. स्कूल के माध्यम से आवेदन मिलने पर समुचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन