Samastipur News:बिजली चोरी के मामले में आठ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 09 Sep 2025 6:42 PM

विज्ञापन

शहर में बिजली कंपनी अब बिजली चोरी को लेकर सख्त रुख अपना रही है. वही राजस्व और बिजली चोरी रोकने के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चला रही है.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : शहर में बिजली कंपनी अब बिजली चोरी को लेकर सख्त रुख अपना रही है. वही राजस्व और बिजली चोरी रोकने के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत शहरी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी कर विद्युत ऊर्जा की चोरी करने वालों को रंगे हाथों पकड़ा जा रहा है. बिजली कंपनी की तरफ से बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर भारी-भरकम जुर्माना भी लगाया जा रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को भी विद्युत कंपनी के कनीय अभियंता गौतम कुमार ने बिजली चोरी के मामले में चार लोगों के विरुद्ध जुर्माना करते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है. जेई ने बताया कि टाउन वन फीडर स्थित बहादुरपुर निवासी प्रदीप कुमार के व्यवसायिक परिसर में औचक निरीक्षण किया गया तो अवैध रूप से बिजली उपयोग करते पाये गये. इन पर 58363 रुपए जुर्मना लगाया गया है. इसी क्षेत्र के महेंद्र प्रताप सिंह के आवासीय परिसर का निरीक्षण किया गया तो यहां भी चोरी पकड़ी गई और 279133 रुपए का जुर्मना लगाया गया. इधर, शहर के पंजाबी काॅलोनी निवासी पवन कुमार गुप्ता के आवासीय परिसर में छापेमारी की गई तो सर्विस तार में कटिंग कर बिजली का उपयोग करते हुए पाया गया. इन पर 8213 रुपए जुर्माना लगाया गया. इसी काॅलोनी में अरुण कुमार यादव भी सर्विस तार कट कर अवैध रूप से बिजली उपयोग कर रहे थे. इन पर भी 59299 रुपए जुर्माना लगाया गया. एसडीओ शशि कपूर ने बिजली बिल बकाया रखने वाले लोगों को अविलंब बिल की राशि जमा कर बिजली कनेक्शन लगवाने की अपील की. साथ ही सर्विस तार काटकर बिजली सप्लाई प्राप्त कर रहे लोगों को चिन्हित करने का निर्देश दिया. इधर, टाउन टू जेई अमित राज ने बताया कि शहर के माधुरी चौक निवासी महेंद्र भगत के आवासीय परिसर में भी बिजी चोरी अवैध रूप से की जा रही थी. इन पर 11688 रुपए जुर्माना लगाया गया है. संतोषी कुमारी पर 17,587, बारह पत्थर निवासी शिव प्रकाश राय पर 41741 व काशीपुर निवासी किरण माला पर 1604 रुपए जुर्माना लगाया गया. विद्युत कंपनी के कनीय अभियंता की ओर से संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार आर्थिक दंड अध्यारोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नगर थाना में आवेदन दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन