Samastipur News:चकमेहसी के गोविंदपुर में फाइनेंस कर्मी से लूट
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 16 Sep 2025 6:57 PM
चकमेहसी थाना क्षेत्र के बेलसंडी पंचायत स्थित गोविन्दपुर टोला के पास भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से अपराधियों ने साठ हजार लूट लिये.
Samastipur News:कल्याणपुर : चकमेहसी थाना क्षेत्र के बेलसंडी पंचायत स्थित गोविन्दपुर टोला के पास भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से अपराधियों ने साठ हजार लूट लिये. घटना को लेकर समस्तीपुर हकीमाबाद निवासी पप्पू मालाकार के पुत्र रौशन कुमार ने बताया कि महिला समूह से साठ हजार रुपये की वसूली कर बाइक से ग्रामीण सड़क के सरैया गांव जा रहा था. इसी क्रम में सुनसान जगह पर पीछे से अपाचे बाइक सवार तीन अपराधियों ने ओवर टेक करते हुए हथियार के बल पर रुकने को मजबूर कर दिया. साथ ही बाइक की चाबी छीनते हुए पीठ पर टंगी रुपये से भरा बैग छीन लिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक से सरैया गांव की ओर फरार हो गये. जानकारी मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों ने अपराधियों की भागने की दिशा में पीछा किया परंतु तब तक सभी मौके से फरार हो चुके थे. इसकी सूचना समूह कर्मी रौशन ने स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय पुलिस को दी. थानाध्यक्ष मनीष कुमार, अपर थानाध्यक्ष शबीर खां, एसआई अनु सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गये हैं. डीएसपी संजय कुमार खुद सूचना के बाद से संबंधित आने-जाने वाले मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटे हैं. वैसे डीएसपी के निर्देश पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र में लगे सीसी टीवी को खंगाला जा रहा है. मामले में वरीय पुलिस पदाधिकारी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं. जिसमें आसपड़ोस के थानों को अलर्ट पर रखा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










