Samastipur News:किसानों की खेत ही वैज्ञानिकों का वजूद : डॉ प्रियरंजन
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 14 Sep 2025 6:23 PM
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केंद्र पूसा के वैज्ञानिक नवीनतम कृषि तकनीक एवं उन्नतशील बीजों के प्रभेद के साथ किसानों के खेत तक पहुंचना शुरू कर दिया है.
Samastipur News:पूसा : भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केंद्र पूसा के वैज्ञानिक नवीनतम कृषि तकनीक एवं उन्नतशील बीजों के प्रभेद के साथ किसानों के खेत तक पहुंचना शुरू कर दिया है. संस्थान के अध्यक्ष डॉ प्रियरंजन कुमार ने बताया कि वैज्ञानिक एवं कर्मियों में कार्य करने के प्रति प्रतिस्पर्धा मौजूद है. जरूरत है उन्हें ससमय समुचित मार्गदर्शन देने. उसे क्रियान्वयन कराने की. इससे खरीफ व रबी मौसम में वैज्ञानिकी तकनीकों को किसानों के खेत तक पहुंचाया जा सकता है. संस्थान के अध्यक्ष इन गतिविधियों पर पैनी नजर रख रहे हैं. जीर्णशीर्ण अवस्था में संस्थान के प्रशासनिक भवन का जीर्णोद्धार चल रहा है. परिसर में सड़कों का भी निर्माण कराने का निर्णय ले लिया गया है.खेत-खलिहानों एवं बागों की सफाई शुरु हो चुकी है. संस्थान के अध्यक्ष डॉ कुमार ने बताया कि प्रत्येक महीने में कोई एक तय तिथि को क्षेत्र के विभिन्न गांवों से वैज्ञानिकों द्वारा कराये जा रहे सर्वे के आधार पर संस्थान के सभागार में कृषक गोष्ठी कर किसानों को समृद्ध बनाने की दिशा में पहल की जा रही है. इससे किसानों एवं वैज्ञानिक के बीच संवाद स्थापित कर तकनीकी ज्ञानवर्धन के साथ फसलों में लगने वाले रोग व कीट-व्याधियों का ऑन स्पॉट निदान निकालना संभव हो सकेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










