Samastipur News:सभी राजनीतिक दलों की मौजूदगी में हुआ इवीएम विच्छेदकरण
Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 13 Oct 2025 6:45 PM
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रौशन कुशवाहा ने जितवारपुर स्थित इवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया.
Samastipur News:समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रौशन कुशवाहा ने जितवारपुर स्थित इवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा निगरानी प्रणाली, सीलिंग प्रक्रिया एवं मशीनों के सुरक्षित भंडारण की विस्तार से समीक्षा की. इस अवसर पर जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वेयरहाउस को खोला गया. निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार इवीएम का विच्छेदीकरण किया गया. इसके उपरांत मशीनों को संबंधित आरओ को सुपुर्द किया जाएगा.
– जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, दिये कई निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं हो तथा सभी सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे क्रियाशील रहें. उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक प्रक्रिया पारदर्शी और निर्धारित मापदंडों के अनुरूप की जाये. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार सहित सभी एआरओ, संबंधित पदाधिकारी तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










