Samastipur News:विकसित कृषि को साकार करने में इंजीनियरिंग की भूमिका अहम : वीसी
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 16 Sep 2025 6:52 PM
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अभियंत्रण एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में अभियन्ता दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया.
Samastipur News:पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अभियंत्रण एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में अभियन्ता दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया. शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं विश्वविद्यालय गीत से हुआ. मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. पीएस पांडेय ने भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को स्मरण किया. उन्होंने यह भी कहा कि इंजीनियरिंग विकसित कृषि संकल्प अभियान को साकार करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उन्होंने बताया कि शीघ्र ही विश्वविद्यालय में फूड एवं डेयरी टेक्नोलॉजी कॉलेज की स्थापना करने की बात कही. जिससे खाद्य एवं दुग्ध प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान को मजबूती मिलेगी. विशिष्ट अतिथि डॉ. वी. पलानीमुथु ने भी भारत रत्न विश्वेश्वरैया के जीवन एवं सुदृढ़ राष्ट्रनिर्माण के लिए उनके योगदान पर व्याख्यान प्रस्तुत किया. बताया कि आने वाले दिनों में निफ्टेम-तंजावुर और आरपीसीएयू, समस्तीपुर (बिहार) के बीच एक समझौता हस्ताक्षरित करने के लिए इच्छा व्यक्त की. जिससे शोध व तकनीकी सहयोग को नई गति मिलेगी. कृषि अभियंत्रण एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आर. सुरेश ने भी विश्वेश्वरैया के योगदानों पर प्रकाश डाला. इसके अतिरिक्त एफटी एमबीए मखाना वाले के सीईओ इं. श्रवण कुमार ने बिहार में फूड प्रोसेसिंग उद्यमिता की संभावनाओं पर काफी बल दिया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विनोद कुमार यादव ने दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










