Samastipur News:मतगणना कार्य में लगे सभी कर्मी पूर्ण निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभायें : एसडीओ

Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 12 Nov 2025 7:18 PM

विज्ञापन

अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल सभाकक्ष में बैठक हुई. बैठक में मतगणना से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल सभाकक्ष में बैठक हुई. बैठक में मतगणना से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी कल्याणपुर और पूसा, अंचल अधिकारी कल्याणपुर और पूसा सहित विभिन्न पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे. अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी को मतगणना प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की जानकारी देते हुए मतगणना स्थल पर शुचिता, पारदर्शिता एवं शांति बनाए रखने पर विशेष बल दिया. उन्होंने बताया कि सभी कर्मियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करना है तथा मतगणना के बाद की प्रक्रिया जैसे परिणाम संकलन एवं अभिलेख संधारण कार्य को भी समय पर एवं सटीक रूप से पूरा किया जाये. बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने मतगणना की तैयारी को लेकर अपने विचार साझा किए और आवश्यक सुझाव दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन