ePaper

Samastipur News:सुधा फीडर में फाल्ट से ढाई घंटे गुल रही ई पावर हाउस की बिजली

Updated at : 03 Aug 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:सुधा फीडर में फाल्ट से ढाई घंटे गुल रही ई पावर हाउस की बिजली

बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने की प्रक्रिया पर अब उपभोक्ताओं ने सवाल खड़े करते हुए आक्रोश व्यक्त किया है.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : मोहनपुर ग्रिड परिसर के निकट से जुड़े ई पावर हाउस के 33 केवीए तार में सुधा फीडर का टेपिंग कर बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने की प्रक्रिया पर अब उपभोक्ताओं ने सवाल खड़े करते हुए आक्रोश व्यक्त किया है. बताते चलें कि सुधा फीडर में फाल्ट आने के कारण ई पावर हाउस की बिजली सप्लाई रविवार की सुबह करीब सवाल सात बजे से प्रभावित हुई जो देर शाम तक जारी रही. हालांकि ई पावर हाउस को अन्य फीडर से जोड़ कर बिजली सप्लाई दी गई लेकिन वह भी घंटे दो घंटे के बाद गुल होती रही. वही 33 केवीए फाल्ट को दूर करने के लिए आला अधिकारियों द्वारा शटडाउन लेने का नियम बना हुआ है. शटडाउन लेने में ही घंटे भर का समय आला अधिकारी ले रहे हैं और फिर फाल्ट दुरुस्त करने में घंटों लग जा रहा है. रविवार को सबसे पहले 33 केवीए जंफर कटने के कारण सुधा फीडर के साथ साथ ई पावर हाउस की भी बिजली ढाई घंटे गुल रही. फिर आई तो दिन भर आती जाती रही. इस दौरान लोकल फाल्ट को भी दूर करने के लिए बिजली सप्लाई प्रभावित की गई. इधर, ताजपुर रोड फीडर नम्बर छह के उपभोक्ताओं ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द ई पावर हाउस को सुधा फीडर से अलग नहीं किया गया तो बिजली कंपनी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जायेगा. इधर, विद्युत कार्यपालक पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि अगले कुछ दिनों में सुधा फीडर को अलग करने की योजना बनाई गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन