ePaper

Samastipur News:जरूर करें मतदान, यह आपका अधिकार और कर्तव्य भी

Updated at : 01 Nov 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:जरूर करें मतदान, यह आपका अधिकार और कर्तव्य भी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के निमित्त लोकतंत्र की दीवार का आयोजन पटेल मैदान गोलंबर पर किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के निमित्त लोकतंत्र की दीवार का आयोजन पटेल मैदान गोलंबर पर किया गया. इस अवसर पर दर्जनों युवाओं ने वोट के महत्व पर अपने-अपने विचार को लोकतंत्र की दीवाल पर लिखकर व्यक्त किया. प्रांत उपाध्यक्ष डॉ स्मिता झा ने कहा कि लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए हर वोटर का मतदान में हिस्सा लेना बेहद जरुरी है. किसी लालच या नशा आदि के प्रभाव तहत वोट ना डालें बल्कि सोच समझ कर सही उम्मीदवार को चुने ताकि हम अपनी पसंद की सरकार बना सकें. अगर हम घर से निकल कर मतदान केंद्र में वोट डालने जाएंगे, तभी हम अपनी पसंद की सरकार बना सकते हैं. मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत हो सकता है. अगर हम वोट का सही उपयोग करेगे तो सही नेता चुन सकते हैं. हर वोटर अपने संविधान अधिकार को समझें और 6 को अपना वोट डालने जरुर जाएं ताकि 100 फीसद मतदान से लोकतंत्र का सही स्वरुप बन सके. प्रांत सहमंत्री अनुपम कुमार झा ने कहा कि चुनाव में मतदान का प्रयोग करना बहुत ही जरूरी है. स्वयं मतदान करने के साथ-साथ हमें अन्य सभी को मतदान के लिए जागरूक करना चाहिए. मतदान के माध्यम से हमें अपनी इच्छा के अनुसार जनप्रतिनिधि को चुनने का अधिकार प्राप्त हुआ है. मौके पर विभाग संयोजक कुंदन यादव,विभाग छात्रा प्रमुख शालू कुमारी,जिला संयोजक केशव माधव,जिला सहसंयोजक शुभम कुमार,जिला सोशल मीडिया संयोजक निक्कू आर्या,कमलेश कुमार,मोहम्मद जुबरैल, प्रणव कश्यप,आशि कुमारी,अमृत झा,सुमन कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

GIRIJA NANDAN SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन