Samastipur News:डीएम ने दिये निर्वाचक सूची अद्यतन करने का सख्त निर्देश

Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 01 Nov 2025 6:54 PM

विज्ञापन

दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची के अद्यतन कार्य को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने एक अत्यावश्यक सूचना जारी कर निर्देश दिया है

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची के अद्यतन कार्य को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने एक अत्यावश्यक सूचना जारी कर निर्देश दिया है कि जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं नाम निर्दिष्ट पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे निर्वाचक सूची की तैयारी के क्रम में प्राप्त प्रपत्र-18 एवं प्रपत्र-19 को मूल रूप में आज शनिवार को ही अनिवार्य रूप से जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने का निर्देश दिया है और स्पष्ट किया है कि निर्वाचक सूची की सटीकता व समयबद्धता के लिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी तत्परता से करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन