Samastipur News:सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक ने किया निरीक्षण

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 11 Sep 2025 7:20 PM

विज्ञापन

सोनपुर मंडल के डीआरएम अमित शरण ने शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

Samastipur News: शाहपुर पटोरी : सोनपुर मंडल के डीआरएम अमित शरण ने शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों को कई निर्देश दिये. उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के बाद यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता को देखा. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने नये फुट ओवर ब्रिज के निर्माण एवं यात्रियों की आवाजाही में सुविधा की स्थिति को देखते हुए वेटिंग हॉल एवं शौचालयों की स्वच्छता और यात्री उपयोगिता, स्टेशन परिसर की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण, प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध विभिन्न यात्री सुविधाओं का स्तर, निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता को देखा. साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं इंजीनियरिंग विभाग को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किये जायें. डीआरएम ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से कोई समझौता न किया जायेगा. उन्होंने इस क्रम में यात्रियों से भी संवाद किया. उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों को सुना. यात्रियों ने स्टेशन पर हो रहे विकास कार्यों की सराहना की. भविष्य में और बेहतर सुविधाओं की अपेक्षा जताई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन