Samastipur News:भादोघाट में द्विपथीय सेतु का डायवर्सन डूबा, क्षतिग्रस्त
Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 04 Aug 2025 6:58 PM
वारिसनगर व हथौड़ी को जोड़ने वाले पथ पर द्विपथीय सेतु का निर्माण जल निस्सरण प्रमंडल, समस्तीपुर के द्वारा किया जा रहा है.
Samastipur News:समस्तीपुर : जिले शांति नदी पर वारिसनगर प्रखंड के भादोघाट में वारिसनगर व हथौड़ी को जोड़ने वाले पथ पर द्विपथीय सेतु का निर्माण जल निस्सरण प्रमंडल, समस्तीपुर के द्वारा किया जा रहा है.पुल निर्माण 22.020 किमी पर चल रहा है. पुल निर्माण हेतु कार्यस्थल के समीप आवागमन के लिए डायवर्सन का निर्माण कराया गया है. विगत कुछ दिनों से हो रही अप्रत्याशित वर्षापात के कारण नदी में जलश्राव काफी अधिक है. जिसके कारण नदी,समीपवर्ती क्षेत्र तथा चौर का जल डायर्वसन के ऊपर से बह रहा है, जिसके कारण डायर्वसन डूब गया है. इसके आंशिक भाग में क्षति भी हुई है. मरम्मत के लिये राउंड द क्लॉक काम चल रहा है. जल निस्सरण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने कहा है कि स्थिति सामान्य होने तक लोग वैकल्पिक पथ का उपयोग करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










