Samastipur News:जिलाधिकारी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 25 Oct 2025 6:56 PM

विज्ञापन

आगामी छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित बूढ़ी गंडक नदी किनारे बने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : आगामी छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित बूढ़ी गंडक नदी किनारे बने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों की सफाई व्यवस्था, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा जलस्तर की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया. डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी घाटों पर स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर निगम के पदाधिकारियों को विशेष रूप से घाटों की निरंतर साफ-सफाई और मलबा हटाने के निर्देश दिया. उन्होंने यह भी कहा कि छठव्रतियों के आने-जाने के मार्गों पर पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की जाये. मौके पर अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, नगर निगम के अधिकारी एवं संबंधित विभागों के कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन