Samastipur News:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डिस्पैच केंद्र का लिया जायजा, दिए निर्देश

Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 02 Nov 2025 6:20 PM

विज्ञापन

जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने रविवार को समस्तीपुर कॉलेज परिसर स्थित डिस्पैच केंद्र एवं कलेक्टिंग सेंटर का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने रविवार को समस्तीपुर कॉलेज परिसर स्थित डिस्पैच केंद्र एवं कलेक्टिंग सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संपूर्ण व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए. निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि डिस्पैच प्रक्रिया पूरी तरह सुचारू, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो. उन्होंने सुरक्षा, व्यवस्था और सुविधा संबंधी बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डिस्पैच केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. सुरक्षा बलों की प्रभावी तैनाती और सतत निगरानी के निर्देश दिए. मतदान कर्मियों एवं प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के लिए पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए, ताकि मतगणना एवं डिस्पैच की प्रक्रिया निष्पक्ष और विवाद रहित हो. डीएम ने अधिकारियों को कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रीढ़ है और इसमें पूर्ण निष्ठा एवं पारदर्शिता आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन