Samastipur News:प्रतिनियुक्ति वाले शिक्षकों को हाजिरी में चार विकल्प
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 03 Aug 2025 6:25 PM
प्रतिनियुक्ति वाले शिक्षकों को अब हाजिरी बनाते वक्त चार विकल्प पूछे जायेंगे. इनमें से एक विकल्प को चुनकर शिक्षक अपनी प्रतिनियुक्ति वाली जगह पर जा सकेंगे.
Samastipur News:समस्तीपुर : प्रतिनियुक्ति वाले शिक्षकों को अब हाजिरी बनाते वक्त चार विकल्प पूछे जायेंगे. इनमें से एक विकल्प को चुनकर शिक्षक अपनी प्रतिनियुक्ति वाली जगह पर जा सकेंगे. इसको लेकर शिक्षा विभाग ने जिले में डेपुटेशन मॉड्यूल जारी कर दिया गया. इसका इस्तेमाल शिक्षक अपनी प्रतिनियुक्ति के दौरान कर सकेंगे. मुख्यालय स्तर से ई-शिक्षाकोष को अपडेट करते हुए यह सुविधा प्रतिनियुक्ति वाले शिक्षकों को उपलब्ध करा दी गई है. इसके बाद अब प्रतिनियुक्त होने पर शिक्षकों से अटेंडेंस बनाने के दौरान चार विकल्प पूछे जायेंगे. जिसमें इलेक्शन ड्यूटी, एग्जामिनेशन ड्यूटी, टीचिंग पर्पस और ऑफिस वर्क को शामिल किया गया है. इनमें से कोई एक विकल्प शिक्षक चुनकर अपनी प्रतिनियुक्ति वाली जगह पर जा सकते हैं और वहां से अटेंडेंस बना सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










