Samastipur News:स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 24 Aug 2025 4:48 PM
खंड के रामपुर-जलालपुर काली मंदिर प्रांगण में आम बैठक की गयी. अध्यक्षता पवन कुमार चौधरी ने की.
Samastipur News:दलसिंहसराय : प्रखंड के रामपुर-जलालपुर काली मंदिर प्रांगण में आम बैठक की गयी. अध्यक्षता पवन कुमार चौधरी ने की. इसमें मंदिर परिसर में कचरा रखने पर प्रतिबंध, मंदिर परिसर को अतिक्रमणमुक्त कराने, साफ-सफाई को लेकर मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, परिसर में पार्वती मंदिर निर्माण, परिसर में स्टेज निर्माण, मिट्टीकरण व अगले रविवार को कुणाल भूषण चौधरी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. मौके पर हरिश्चन्द्र चौधरी, विजय कुमार चौधरी, ललन चौधरी, बालेंदु शेखर, कृष्ण कुमार कुंदन, मुकेश चौधरी, जनार्दन चौधरी, आयुष कुमार उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










