Samastipur News:बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 18 Jul 2025 7:21 PM

विज्ञापन

प्रखंड के रजवा धर्मकांटा परिसर में पशुचारा व्यवसायिक संघ की बैठक हुई.

विज्ञापन

Samastipur News: ताजपुर : प्रखंड के रजवा धर्मकांटा परिसर में पशुचारा व्यवसायिक संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष रामनाथ सिंह ने की. इसमें सर्वसम्मति से पशुचारा व्यवसायिक संघ के सदस्यों ने 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया. संघ द्वारा इसकी जानकारी जिलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी गयी है. बैठक में समस्तीपुर समेत समीपवर्ती जिला मुजफ्फरपुर एवं वैशाली के व्यवसायी मौजूद थे. अध्यक्षता करते हुए श्री सिंह ने कहा कि पशुचारा वाहन पर डीटीओ द्वारा मनमानी ढंग से फाइन करने से व्यवसायी परेशान हैं. इसके कारण वाहन चलाने से असमर्थ हैं. उन्होंने बताया कि कोरोना के समय से ही किसान को सेवा देते आ रहे हैं. उस समय वाहन पर कोई प्रतिबंध नहीं था. लेकिन आज के समय में पशुचारा वाहन पर डीटीओ एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा मनमाने ढंग से फाइन करने से काफी परेशान किया जा रहा है. जिसके कारण वाहन चलाने से असमर्थ हैं. पशुचारा व्यवसायिक संघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है. मौके पर सचिव प्रवीण राय, कोषाध्यक्ष विनय कुमार साह, कार्यकारिणी सदस्य नरेश कुमार, गुड्डू कुमार, चंदन कुमार, पिंटू कुमार, उपेन्द्र सिंह, बिट्टू कुमार समेत कई व्यवसायी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन