Samastipur News:पांड में कंटेनर की चपेट में आने से डाटा ऑपरेटर की मौत
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 04 Sep 2025 5:37 PM
थाना क्षेत्र के एसएच 88 पर गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है.
Samastipur News:दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के एसएच 88 पर गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है. घटना थाना क्षेत्र के पांड पंचायत के नगरा चौक इलाके की है. मृतक की पहचान वैशाली जिला के अरनिया गांव के रहने वाले रामानंद राय के पुत्र संतोष कुमार (30) के रूप में की गई है. घटना के संबंध में मृतक के भाई अविनाश कुमार ने बताया कि रोज उसका भाई अपनी बाइक से ड्यूटी करने दलसिंहसराय पशु अस्पताल आते थे. गुरुवार को भी ड्यूटी खत्म कर पशु चिकित्सा अस्पताल से बाइक से घर अरनिया वैशाली के लिए निकले थे. इसी क्रम में तेज रफ्तार से विपरीत दिशा से आ रही कंटेनर की चपेट में आ गये. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं कंटेनर चालक गाड़ी को छोड़ कर फरार हो गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










