Samastipur News:अभी बनी रहेगी कोल्ड की स्थिति, सुबह में मध्यम कुहासा

Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 30 Dec 2025 6:47 PM

विज्ञापन

पूर्वानुमानित अवधि के दौरान उत्तर बिहार के सभी जिलों में तापमान में गिरावट की स्थिति बने रहने की संभावना है.

विज्ञापन

Samastipur News:, समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 31 दिसम्बर 2025 से 04 जनवरी, 2026 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि के दौरान उत्तर बिहार के सभी जिलों में तापमान में गिरावट की स्थिति बने रहने की संभावना है. हवा में नमी की मात्र अधिक रहने तथा लगातार पछुआ हवाएं चलने के कारण ठंड का प्रभाव बना रहेगा. इस अवधि में काेल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है. सुबह के समय मध्यम स्तर का कुहासा छाया रह सकता है. मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 5-6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है. 01 जनवरी के आसपास पुरवा हवा चलने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत तथा दाेपहर में 45 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन