ePaper

Samastipur News:19 तक आसमान साफ व मौसम शुष्क रहने का अनुमान

Updated at : 14 Oct 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:19 तक आसमान साफ व मौसम शुष्क रहने का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 15 से 19 अक्टूबर 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 15 से 19 अक्टूबर 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय: साफ तथा मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 80 से 85 प्रतिशत के आसपास तथा दाेपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 3 से 5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

GIRIJA NANDAN SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन