Samastipur News:सीतामढ़ी में पिता की डांट से डरकर भागा बच्चा ट्रेन से बरामद

Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 01 Nov 2025 6:53 PM

विज्ञापन

स्थानीय जंक्शन पर शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल ने सतर्कता दिखाते हुए एक नाबालिग बच्चे को ट्रेन से रेस्क्यू किया.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : स्थानीय जंक्शन पर शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल ने सतर्कता दिखाते हुए एक नाबालिग बच्चे को ट्रेन से रेस्क्यू किया. बाद में उसे चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम को सौंप दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, आरपीएफ उपनिरीक्षक श्याम सुंदर कुमार और प्रधान आरक्षी मनोज साह स्टेशन परिसर में गश्त कर रहे थे. इसी दौरान रेल मदद ऐप के माध्यम से सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 03302 में एक नाबालिग बिना माता-पिता के यात्रा कर रहा है और उसे मदद की आवश्यकता है. सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम ने तत्काल कार्रवाई की और शिकायतकर्ता अंकित श्रीवास्तव से संपर्क स्थापित किया. इसके बाद उक्त ट्रेन से नाबालिग को सुरक्षित रेस्क्यू कर प्लेटफॉर्म पर उतारा गया. पूछताछ में बच्चे ने अपना पहचान सीतामढ़ी जिले के मोहनपुर वार्ड संख्या 39 के विकेश कुमार बताया.उसने बताया कि वह पिता की डांट से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गया था. रेस्क्यू के बाद आरपीएफ की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर नाबालिग को स्टेशन अधीक्षक के समक्ष चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर दीपक कुमार को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन