ePaper

Samastipur News:तालाबों में पानी नहीं, छठव्रती दरवाजे पर अर्घ देने को होंगे विवश

Updated at : 25 Oct 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:तालाबों में पानी नहीं, छठव्रती दरवाजे पर अर्घ देने को होंगे विवश

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शनिवार को नहाय-खाय के साथ आस्था का महापर्व छठ पूजा शुरू हो गई है. श्रद्धालुओं की उमंग परवान पर है.

विज्ञापन

Samastipur News:उजियारपुर : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शनिवार को नहाय-खाय के साथ आस्था का महापर्व छठ पूजा शुरू हो गई है. श्रद्धालुओं की उमंग परवान पर है. किराना दुकान से लेकर कपड़े की दुकानों पर पर्व को लेकर भीड़ देखी जा रही है. बताते हैं कि फिर इस बार तालाब व पोखरों में पानी नहीं रहने से छठव्रतियों को अपने दरवाजे पर ही अर्घ देना विवशता होगी. कहीं पोखरों में पानी है तो उसमें कीचड़ है जहां छठव्रतियों को स्नान करने के लिए बोरिंग का सहारा लेना होगा. रायपुर पंचायत के प्रखंड मुख्यालय के समीप पोखर में पानी लबालब भरी है. जहां रायपुर पंचायत की बड़ी आबादी छठव्रति भगवान भास्कर को अर्घ देंगे. जहां श्रद्धालु जनसहयोग से घाट का रंगरोगन करते देखे गए. वहीं लाइट की भी व्यवस्था की गई है ताकि छठव्रतियों को असुविधा न हो. लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के महेन्द्र चौक स्थित पोखर, बेलारी उवि के समीप की पोखर सहित कई गांवों के तालाबो में पानी नहीं रहने के कारण बच्चे खेल का मैदान के रुप में प्रयोग करते हैं. लोग सड़क के किनारे रहे गढ्ढे की साफ सफाई कर रहे हैं. जबकि चंदौली गांव के लोग अपने दरवाजे पर गढ्ढा खोदकर उसमें अर्ध देने के लिए बोरिंग से पानी डाल रहे हैं. बेलारी पंचायत से गुजरते जमुआरी नदी जिसका पानी कभी जमाने में पीने का भी काम आता था. जिसमें छठव्रती भी भगवान भास्कर को अर्घ देती थी आज नहाना तो दूर छूना भी बीमारी को निमंत्रण देने के समान है. जलकुंभी से लबालब भरी इस नदी को साफ सफाई की दरकार है. आत्मा अध्यक्ष सूर्यकांत चौधरी, कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कुशवाहा, रमेश कुमार झा,खेमयू नेता जगदीश महतो, रामलाल दास, अरुण कुंवर ने प्रखंड के विभिन्न गांवों के बीच से गुजरते जमुआरी नदी में रहे जलकुंभी की साफ सफाई कराने की मांग प्रशासन से की है। जिसमें पानी के अभाव में श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ दें सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

GIRIJA NANDAN SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन