Samastipur News:उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न
Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 28 Oct 2025 7:11 PM
ओत-प्रोत श्रद्धालुओं ने शहर के गोलाघाट, सीढ़ी घाट सहित विभिन्न मोहल्लों में बनाये गये छोटे-छोटे कृत्रिम जलाशयों में विधिवत अनुष्ठान किया.
Samastipur News: रोसड़ा : चार दिवसीय लोकआस्था का महापर्व छठ मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हुए संपन्न हो गया. भगवान भास्कर की आराधना व छठी मैया के प्रति अगाध श्रद्धा से ओत-प्रोत श्रद्धालुओं ने शहर के गोलाघाट, सीढ़ी घाट सहित विभिन्न मोहल्लों में बनाये गये छोटे-छोटे कृत्रिम जलाशयों में विधिवत अनुष्ठान किया. पूजा संपन्न होने के बाद व्रतियों द्वारा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण का क्रम देर तक चलता रहा. प्रशासनिक स्तर पर मजिस्ट्रेटों व पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध थे. बिथान : प्रखंड में छठ पूजा संपन्न हो गया. बिथान बाजार स्थित पोखर, सखवा घाट, करेह नदी के तट, कटौसी, टेंगराहा, खैराकोट सहित विभिन्न गांवों के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. थानाध्यक्ष प्रकाशचंद्र राजू ने बताया कि सभी घाटों पर पुलिसकर्मी तैनात थे. हसनपुर : प्रखंड क्षेत्र में छठ पूजा संपन्न हो गया. विभिन्न छठ घाटों पर अर्द्ध सैनिक बल भ्रमणशील रहे. दंडाधिकारी भी तैनात थे. शिवाजीनगर : प्रखंड क्षेत्र से होकर बहने वाली करेह नदी सहित विभिन्न घाटों पर छठ का समापन मंगलवार सुबह हो गया. सीओ वीणा भारती, बीडीओ आलोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सक्रिय थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










