Samastipur : बंद मकान में ताला तोड़कर 25 हजार नकद सहित आभूषण चोरी
Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 30 Oct 2025 5:47 PM
मुफस्सिल थानाक्षेत्र के भमरुपुर मोहल्ला वार्ड 38 स्थित एक बंद मकान में ताला तोड़कर नकद सहित लाखों रुपये मूल्य के सोने चांदी का आभूषण चोरी कर ली गयी.
समस्तीपुर . मुफस्सिल थानाक्षेत्र के भमरुपुर मोहल्ला वार्ड 38 स्थित एक बंद मकान में ताला तोड़कर नकद सहित लाखों रुपये मूल्य के सोने चांदी का आभूषण चोरी कर ली गयी. सूचना पर स्थानीय पुलिस के डायल 112 की टीम ने घटनास्थल की जांच की. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. इस बाबत पीड़ित गृहस्वामी सुशील कुमार ठाकुर ने स्थानीय पुलिस को एक आवेदन देकर शिकायत की है. पीड़ित ने बताया कि चार दिन पहले वह अपने मकान में ताला लगाकर दिल्ली के लिए निकले. बुधवार शाम उनके एक रिश्तेदार जब घर आए तो देखा की मकान का ताला टूटा था. कमरे के अंदर सभी सामान अस्त व्यस्त था. गोदरेज का लाक टूटा था और उसमें से 25 हजार नकद, डेढ़ भर सोना, चांदी के छह सिक्का, पायल और कई दस्तावेज गायब थे. थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










