Samastipur News:बैठक में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवारी पर विमर्श
Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 30 Nov 2025 6:16 PM
डॉ. भीमराव ऑबेडकर स्थल स्थित जिला अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ समस्तीपुर की बैठक हुई.
Samastipur News:समस्तीपुर : डॉ. भीमराव ऑबेडकर स्थल स्थित जिला अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ समस्तीपुर की बैठक हुई.अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भुपनेश्वर राम ने की, बैठक में कई एजेंडा पर विस्तार से चर्चा हुई, साथ ही जिला सचिन नरेश रजक ने प्रस्ताव रखा कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा प्रमंडल दरभंगा से अध्यक्ष भुवनेश्वर राम पूर्व प्रधान अध्यापक आरएसबी इंटर महाविद्यालय समस्तीपुर को शिक्षक एमएलसी चुनाव लड़ने के लिये उम्मीदवार बनाया जाये,जिससे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से शिक्षक एमएलसी चुनाव लड़ने के लिये उम्मीदवार घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया. साथ ही जिला बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा तथा मधुबनी जा जाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का संकल्प लिया. बाबा साहेब डॉ. भीमराव ऑबेडकर का परिनिर्माण दिवस 6 दिसंबर 2025 को मनाने की तैयारी पर जोर दिया गया. इस अवसर पर नंदलाल राम, जवाहरलाल राम, दिनेश पासवान, शंकर राम, दिलीप कुमार, जगजीवन राम, वीरेंद्र रजक, संजय कुमार, राज सुंदर राम, रमेश कुमार दास, पप्पु राम, कपिलेश्वर राम, योगेंद्र साफी, दिनेश रजक, संभोग कुमार राम, अरविंद कुमार राम आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










