Samastipur : उत्कृष्ठ कार्य को ले बीडीओ समेत कई कर्मी सम्मानित
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 07 Aug 2025 6:35 PM
संपूर्णता अभियान में बेहतर कार्य करने को लेकर हसनपुर प्रखंड के अधिकारी व फ्रंटलाइन कार्यकर्ता को डीएम व डीडीसी ने बुधवार को समस्तीपुर पटेल मैदान में सम्मानित किया.
हसनपुर . संपूर्णता अभियान में बेहतर कार्य करने को लेकर हसनपुर प्रखंड के अधिकारी व फ्रंटलाइन कार्यकर्ता को डीएम व डीडीसी ने बुधवार को समस्तीपुर पटेल मैदान में सम्मानित किया. बता दें कि आकांक्षी प्रखंड के तहत संपूर्णता अभियान कार्यक्रम में उल्लेखनीय उपलब्धियां के लिए अधिकारियों व फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया. इस अभियान के तहत निर्धारित छह में से पांच संकेतकों का संतृप्त करने में उत्कृष्ट भूमिका निभाने के लिए बीडीओ मनोज कुमार को डीएम रौशन कुशवाहा ने सिल्वर मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. 6 संकेतकों में सभी विभागों के समन्वय स्थापित कर सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए प्रोग्राम लीडर अंजय कुमार को भी सम्मानित किया गया. इसके अलावा विभिन्न विभागों के 63 अधिकारियों व फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया. इसमें स्वास्थ्य, कृषि, बाल विकास, जीविका के कार्यकर्ता शामिल हैं. बीडीओ मनोज कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार, प्रोग्राम लीडर अंजय कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कुमार सिंह, गणेश कुमार, सीडीपीओ अमर ज्योति, सुभाषचन्द्र झा उर्फ विदुर झा, राजन कुमार पंजियार, अवध शरण यादव, बीपीएम मुकेश कुमार आदि सम्मानित किये गये. बीडीओ ने बताया कि यह सम्मान पूरी टीम का है. संपूर्णता अभियान में हमने जो उपलब्धियां हासिल की वह एक व्यक्ति के प्रयास से संभव नहीं था बल्कि यह स्वास्थ्य, कृषि,जीविका सहित विभिन्न विभागों की कुशल समन्वय व जमीनी स्तर पर कार्यरत फ्रंटलाइन वर्कर्स के मेहनत का परिणाम है. यह सम्मान प्रखंड कर्मियों को दोगुनी गति से कार्य करने में ऊर्जा प्रदान करेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










