Samastipur News:अनमोल को मिला बेस्ट एक्टर का पुरस्कार

Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 01 Nov 2025 7:47 PM

विज्ञापन

राज्य स्तरीय विज्ञान ड्रामा 2025 में जिले के होनहार छात्रों व शिक्षकों को बदौलत दरभंगा प्रमंडल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर: श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र और राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान ड्रामा 2025 में जिले के होनहार छात्रों व शिक्षकों को बदौलत दरभंगा प्रमंडल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ. शिक्षक व बच्चों ने अपने अभिनय व नाट्य कला से बताया कि शिक्षा को महज सूचना और ज्ञान से ऊपर समझ के स्तर तक ले जाने में नाटक की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है. एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक डॉ. रश्मि प्रभा द्वारा सभी प्रमंडल से आए शिक्षकों एवं कलाकारों को हौसला अफजाई में कहे गये आशीर्वचन सभी के मन मस्तिष्क पर छा गए. इस प्रतियोगिता में मुंगेर प्रमंडल के उच्च विद्यालय बड़हिया लखीसराय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त की तो वहीं दरभंगा प्रमंडल के प्लस टू श्री राम जी झा स्मारक आदर्श उच्च विद्यालय, चकहबीब,विभूतिपुर समस्तीपुर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य के प्रतियोगिता से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित की. दरभंगा प्रमंडल के समस्तीपुर जिले विभूतिपुर प्रखंड स्थित श्री राम जी झा स्मारक आदर्श उच्च विद्यालय, चकहबीब द्वारा भारतीय किसान नामक नाटक जो की स्मार्ट एग्रीकल्चर पर निर्धारित थी का मंचन किया. नाटक के स्क्रिप्ट राइटर दो बार के टीचर ऑफ मंथ पुरस्कार से पुरस्कृत गणित शिक्षक गौतम बिहारी ने बताया कि सभी बच्चों ने पूरी तन्मयता से विज्ञान मानवता के बेहतरीन के लिए किस प्रकार सहायक हो सकता है. इस पर अपनी क्षमता का समुचित प्रयोग किया. वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह इस ड्रामा निर्देशक रत्नेश कुमार ने बताया कि छात्रों में कला की कोई कमी नहीं होती है. बस उसे निखारने के लिए एक उचित साधन व मंच की आवश्यकता होती है. नाटक के तकनीकी सहायता में शिक्षक पंकज कुमार व राजू रमन बिहारी ने अपना भरपूर सहयोग दिया. कलाकार के रूप में अमोल कुमार आदित्य कुमार, प्रिन्स कुमार, आयुष राज, प्रिंस कुमार दूतीय, राजा बाबू और ओम कुमार ने अपनी पूरी तन्यमयता से प्रस्तुति दी. विदित हो की अमोल कुमार को पूरे प्रतियोगिता मे बेस्ट एक्टर का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है. विद्यालय के विज्ञान शिक्षक मुकेश कुमार झा ने छात्रों में वैज्ञानिक तकनीक को सीखने का बीजारोपण किया, जो आज बड़े मंच पर अपना रंग ला रही है. जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर गुप्ता ने राज्य स्तर पर से राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने के लिए टीम के सभी सदस्य को बधाई दी. विद्यालय के सभी शिक्षकों ने अपना आशीर्वचन से बच्चों और टीम के सदस्य को साधुवाद दिया सचमुच यह विद्यालय के साथ-साथ जिला प्रमंडल और राज्य के लिए गौरव की बात है कि एक ग्रामीण तबके के बच्चे अब बिहार का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय मंच पर करेंगे. प्रतिनिधि,समस्तीपुर: श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र और राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान ड्रामा 2025 में जिले के होनहार छात्रों व शिक्षकों को बदौलत दरभंगा प्रमंडल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ. शिक्षक व बच्चों ने अपने अभिनय व नाट्य कला से बताया कि शिक्षा को महज सूचना और ज्ञान से ऊपर समझ के स्तर तक ले जाने में नाटक की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है. एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक डॉ. रश्मि प्रभा द्वारा सभी प्रमंडल से आए शिक्षकों एवं कलाकारों को हौसला अफजाई में कहे गये आशीर्वचन सभी के मन मस्तिष्क पर छा गए. इस प्रतियोगिता में मुंगेर प्रमंडल के उच्च विद्यालय बड़हिया लखीसराय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त की तो वहीं दरभंगा प्रमंडल के प्लस टू श्री राम जी झा स्मारक आदर्श उच्च विद्यालय, चकहबीब,विभूतिपुर समस्तीपुर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य के प्रतियोगिता से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित की. दरभंगा प्रमंडल के समस्तीपुर जिले विभूतिपुर प्रखंड स्थित श्री राम जी झा स्मारक आदर्श उच्च विद्यालय, चकहबीब द्वारा भारतीय किसान नामक नाटक जो की स्मार्ट एग्रीकल्चर पर निर्धारित थी का मंचन किया. नाटक के स्क्रिप्ट राइटर दो बार के टीचर ऑफ मंथ पुरस्कार से पुरस्कृत गणित शिक्षक गौतम बिहारी ने बताया कि सभी बच्चों ने पूरी तन्मयता से विज्ञान मानवता के बेहतरीन के लिए किस प्रकार सहायक हो सकता है. इस पर अपनी क्षमता का समुचित प्रयोग किया. वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह इस ड्रामा निर्देशक रत्नेश कुमार ने बताया कि छात्रों में कला की कोई कमी नहीं होती है. बस उसे निखारने के लिए एक उचित साधन व मंच की आवश्यकता होती है. नाटक के तकनीकी सहायता में शिक्षक पंकज कुमार व राजू रमन बिहारी ने अपना भरपूर सहयोग दिया. कलाकार के रूप में अमोल कुमार आदित्य कुमार, प्रिन्स कुमार, आयुष राज, प्रिंस कुमार दूतीय, राजा बाबू और ओम कुमार ने अपनी पूरी तन्यमयता से प्रस्तुति दी. विदित हो की अमोल कुमार को पूरे प्रतियोगिता मे बेस्ट एक्टर का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है. विद्यालय के विज्ञान शिक्षक मुकेश कुमार झा ने छात्रों में वैज्ञानिक तकनीक को सीखने का बीजारोपण किया, जो आज बड़े मंच पर अपना रंग ला रही है. जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर गुप्ता ने राज्य स्तर पर से राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने के लिए टीम के सभी सदस्य को बधाई दी. विद्यालय के सभी शिक्षकों ने अपना आशीर्वचन से बच्चों और टीम के सदस्य को साधुवाद दिया सचमुच यह विद्यालय के साथ-साथ जिला प्रमंडल और राज्य के लिए गौरव की बात है कि एक ग्रामीण तबके के बच्चे अब बिहार का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय मंच पर करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन