Samastipur News:एडीएम ने बैलेट व पोस्टल कोषांगों की समीक्षा की, दिए निर्देश

Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 13 Oct 2025 6:48 PM

विज्ञापन

एडीएम (आपदा) राजेश कुमार सिंह ने विधि महाविद्यालय परिसर स्थित सभागार में बैलेट पेपर, पोस्टल बैलट तथा ईटीपीबीएस कोषांगों की समीक्षा की.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर सोमवार को एडीएम (आपदा) राजेश कुमार सिंह ने विधि महाविद्यालय परिसर स्थित सभागार में बैलेट पेपर, पोस्टल बैलट तथा ईटीपीबीएस कोषांगों की समीक्षा की. बैठक में सभी सहायक रिटर्निंग पदाधिकारी और संबंधित कोषांगों के प्रभारी मौजूद रहे. बैठक के दौरान एडीएम ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न चरणों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि डाक मतपत्र मतदान प्रणाली को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं. उन्होंने निर्देश दिया कि निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात कर्मियों एवं पात्र मतदाताओं को प्रपत्र-12 (डाक मतपत्र हेतु आवेदन पत्र) समय पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी को आवेदन या मतदान में कोई कठिनाई नहीं हो. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पोस्टल बैलेट से मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया आवेदन से लेकर प्रेषण तक पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर संपन्न होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हर पात्र मतदाता को डाक मतपत्र से मतदान का अधिकार मिले, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.एडीएम आपदा ने सभी एआरओ को यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल वोटिंग केंद्रों की स्थापना शीघ्रता से पूरी की जाए तथा ईटीपीबीएस प्रणाली के माध्यम से मतदान करने वाले सेवा मतदाताओं के लिए भी सभी तकनीकी व व्यवस्थागत पहलू सुनिश्चित की जाये. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बैलेट पेपर वितरण और संकलन से जुड़ी कार्यवाहियों में समन्वय और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी. एडीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए प्रत्येक चरण पर सतर्कता बरती जाए. बैठक के अंत में एडीएम ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया वे एकजुट होकर कार्य करें और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू बनाने में अपनी भूमिका का पूर्ण निर्वहन करें. बैठक में सहयोगी पदाधिकारी महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विवेक कुमार शर्मा, एसडीसी अंजली कुमारी, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी अनुष्का श्रीवास्तव, कला संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आलोक कुमार सहित कई सहायक पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन