Samastipur News:सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 16 Sep 2025 6:56 PM
थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में मालवाहक टेंपो और बाइक के बीच हुई टक्कर में घायल बाइक सवार युवक की मौत गई.
अविभूतिपुर : थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में मालवाहक टेंपो और बाइक के बीच हुई टक्कर में घायल बाइक सवार युवक की मौत गई. मृतक बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर वार्ड 6 निवासी श्याम नारायण साह के 26 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ कृष्ण गोपाल बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक गत 13 सितंबर को अपने घर से पत्नी को लेकर सिमरी स्थित ससुराल पहुंचाया. वहां से घर वापस लौटने के दौरान राघोपुर गांव के निकट एक तेज रफ्तार मालवाहक टेंपो ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को दलसिंहसराय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया. परिजनों द्वारा उसे पटना स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पत्नी प्रियंका कुमारी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. उसके एक पुत्र देवराज एवं एक पुत्री अनुष्का बताई गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










