Samastipur News:अंगारघाट में एक महिला दो बच्चों संग नदी में लगायी छलांग

Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 03 Nov 2025 6:55 PM

विज्ञापन

अंगारघाट से गुजरते बुढ़ी गंडक नदी के पुल पर से सोमवार को एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी.

विज्ञापन

Samastipur News:उजियारपुर: अंगारघाट से गुजरते बुढ़ी गंडक नदी के पुल पर से सोमवार को एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी. महिला को नदी में कुदते देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. सभी बचाने का प्रयास करने लगे. इसी बीच अंगारघाट थाना को सूचना मिलते ही दलबल के साथ थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए. हालांकि लोगों के प्रयास से महिला व एक बच्चा को बचा लिया गया. एक बच्चे की खोजबीन करने में एसडीआरएफ की टीम जूटी थी. महिला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराई डीह गांव की स्व. सुनील पासवान की पत्नी किरण कुमारी बतायी जा रही है.थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला व उसके बच्चे को इलाज के लिए भेज दिया गया है. समाचार प्रेषण तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन