Samastipur News:सम्मेलन में 25 सदस्यीय जिला कमेटी का हुआ गठन

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 19 Sep 2025 7:12 PM

विज्ञापन

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का 8 वां जिला सम्मेलन संगीता राय, बिन्दु कुमारी, शांति कुमारी की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का 8 वां जिला सम्मेलन संगीता राय, बिन्दु कुमारी, शांति कुमारी की अध्यक्षता में हुई. संचालन सुलेखा कुमारी, संजू राय और बसंती देवी ने संयुक्त रूप से किया. एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी झंडोत्तोलन के उपरांत सम्मेलन का उद्घाटन भाषण करते हुए कहा कि हमारा सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा जबकि देश में भाजपा की सरकार किसानों और मजदूरों का अधिकार पर हमला जारी है. महिलाओं के साथ भेदभाव, शोषण अत्याचार बढा है. बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग पुनरीक्षण लाकर गरीबों और महिलाओं का 65 लाख वोट काटने का काम किया है. चुनाव के समय में महिलाओं को नीतीश कुमार जीविका को 10000 देने का प्रलोभन दे रहे हैं. इस बार सरकार को बदलने के लिए सड़कों पर उतरना होगा. जिला की कार्यकारी सचिव बसंती देवी जिला का रिपोर्ट रखी. जिस पर 23 महिला प्रतिनिधियों ने बहस में भाग लिया. एडवा राज्य कमेटी सदस्य बिन्दु कुमारी ने कहा कि भाजपा के शासन काल में शिवचर्चा, भजन कीर्तन और अंधविश्वास, जादू टोना को बढ़ावा मिला है. सम्मेलन में 25 सदस्य नई जिला कमेटी का गठन सर्वसम्मति से पारित किया गया. जिसकी अध्यक्ष बिंदु कुमारी, सचिन बसंती देवी, कोषाध्यक्ष संगीता राय, उपाध्यक्ष नीलम देवी, शांति कुमारी, मीना कुमारी एवं सुलेखा कुमारी, संजू राय रीना देवी सर्वसम्मति से चुनी गई. समापन भाषण करते हुए एडवा की राज्य महासचिव नीलम देवी ने कहा कि एडवा महिलाओं की अधिकार के लिए लगातार संघर्ष करते रहे हैं. मौके पर छोटू भारद्वाज, रघुनाथ राय, गंगाधर झा, सुबोध कुमार, रामसागर पासवान आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन