भाजपा नेत्री प्रो. मुन्नी सिन्हा का निधन, शोक

Published at :08 Apr 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा नेत्री प्रो. मुन्नी सिन्हा का निधन, शोक

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी की पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रो. मुन्नी सिन्हा का निधन शुक्रवार को हो गया. वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थी. पटना के पारस हास्पीटल में भर्ती थी. उनके निधन का समाचार सुनकर बीएड कालेज के निकट स्थित उनके आवास पर काफी संख्या में भाजपाईयों एवं शिक्षाविदों ने पहुंचकर अंतिम दर्शन […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी की पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रो. मुन्नी सिन्हा का निधन शुक्रवार को हो गया. वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थी. पटना के पारस हास्पीटल में भर्ती थी. उनके निधन का समाचार सुनकर बीएड कालेज के निकट स्थित उनके आवास पर काफी संख्या में भाजपाईयों एवं शिक्षाविदों ने पहुंचकर अंतिम दर्शन किया. सबों ने उनके निधन पर शोक भी जताया.
भारतीय जनता पार्टी से लंबे अरसे से तक वह जुड़ी रही है. सामाजिक कार्यो में भी वह भाग लेती थी.भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को उनके आवास पहुंचकर उनका अंतिम दर्शन किया वहीं पार्टी के झंडे में लपेटकर उन्हें अंतिम विदाई दी. भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह ने कहा कि प्रो. मुन्नी जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व अविस्मरणीय रहेगा. उन्होंने उस समय में पार्टी के लिये काम किया जिस समय काफी कम संख्या में महिलाएं राजनीतिक दलों से जुड़ पाती थी. उनकी कमी पार्टी को हमेशा खलेगी.
पार्टी के विधान पार्षद हरि नारायण चौधरी, शशिकांत आनंद, विमला सिंह, सुनील गुप्ता, कृष्णदेव महतो, हरेराम चौधरी, प्रभात कुमार, मीरा कुमार, लाल बाबु सिंह, मुकेश कुमार सिंह , रौशन कुमार, जयंत कुमार, प्रो. शारदा सिन्हा, प्रो. दशरथ तिवारी, देव शंकर ठाकुर, ललन प्रसाद सिंह, अशोक चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा, शशिधर झा, शंभू गिरी, सत्येंद्र नारायण सिंह, शैलेंद्र सिंह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन