Samastipur: डिप्टी सीएम बनने के बाद समस्तीपुर पहली बार पहुंच रहे विजय चौधरी, स्वागत की भव्य तैयारी

Updated:
विज्ञापन

डिप्टी सीएम विजय चौधरी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Samastipur News: समस्तीपुर के लोहिया आश्रम में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के अभिनंदन समारोह की भव्य तैयारी की गई है. उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंच रहे विजय चौधरी के स्वागत में एनडीए के दिग्गज और कार्यकर्ता एकजुट हुए हैं. पढ़ें पूरा अपडेट…

विज्ञापन

Samastipur News: जदयू के जिला कार्यालय लोहिया आश्रम में आज उत्सव जैसा माहौल है. बिहार के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार विजय कुमार चौधरी समस्तीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंच रहे हैं. उनके आगमन को लेकर आयोजित ‘अभिनंदन समारोह’ में एनडीए घटक दलों के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है. जिले के कोने-कोने से पहुंचे कार्यकर्ता अपने चहेते नेता के भव्य स्वागत के लिए पूरी तरह उत्साहित हैं.

विज्ञापन

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एनडीए एकजुट

कार्यक्रमस्थल पर पुलिस फोर्स की मौजूदगी

कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं. एनडीए घटक दलों के सभी जिलाध्यक्ष, स्थानीय विधायक और पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं. यह पहला अवसर है जब विजय चौधरी डिप्टी सीएम का पद संभालने के बाद औपचारिक रूप से पार्टी कार्यालय आ रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने पूरे परिसर को बैनर-पोस्टर और फूलों से सजाया है.

अपनों के बीच पहुंच रहे विजय चौधरी

स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि विजय चौधरी का डिप्टी सीएम बनना जिले के लिए गर्व की बात है. थोड़ी ही देर में उनका आगमन होने वाला है, जहाँ वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और आने वाली राजनीतिक चुनौतियों पर चर्चा करेंगे. ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उनके स्वागत की तैयारी अंतिम चरण में है.

समस्तीपुर से अंकुर की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन