दरभंगा स्नातक सीट पर चुनावी तैयारी तेज, बिथान पहुंचे MLC सर्वेश कुमार, कार्यकर्ताओं संग बनाई रणनीति
बैठक में मौजूद विधान पार्षद सर्वेश कुमार | Prabhat Khabar Network
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने बिथान पहुंचकर आगामी चुनाव के लिए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कार्यकर्ताओं संग बैठक कर बूथ और पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया.
समस्तीपुर: दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद सर्वेश कुमार आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर रविवार को बिथान पहुंचे. उन्होंने राम जानकी बड़ी ठाकुरबारी परिसर में कार्यकर्ताओं एवं स्नातक मतदाताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों पर चर्चा की. सर्वेश कुमार वर्तमान में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.
मतदाताओं से संपर्क और संगठनात्मक तैयारी पर चर्चा
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने, मतदाता सूची का अवलोकन करने और संगठनात्मक स्तर पर तैयारी मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया. विधान पार्षद का मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग एवं चादर भेंट कर सम्मान किया गया. सरस्वती विद्या मंदिर के संरक्षक राधेश्याम टेबड़ीवाल ने उनका सम्मान किया. वहीं अविनाश कुमार को भी सम्मानित किया गया.
एमएलसी प्रतिनिधि अरविंद महतो ने आगंतुकों का स्वागत किया.
बूथ और पंचायत स्तर तक तैयारी मजबूत करने पर जोर
विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने कहा कि स्नातक मतदाताओं से लगातार संपर्क किया जा रहा है. क्षेत्र की समस्याओं और स्नातक मतदाताओं की अपेक्षाओं को समझकर आगे की रणनीति तैयार की जा रही है. संगठन के कार्यकर्ताओं के सहयोग से चुनाव की तैयारी को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत किया जायेगा.
बैठक में ये कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विजय निषाद, जिला मंत्री रामबालक कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, सत्यनारायण ब्रह्मचारी, आलोक कुमार, ओमप्रकाश अंबुज, श्याम सुंदर पटेल, प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार, जदयू नेता राजन कुमार, आकाश कुमार, राजू कुमार, गोलू कुमार, मिथुन मुखिया, चंदन ठाकुर, अजय कुमार, जितेंद्र कुमार, शिक्षक मो. मुस्तकीम नागमनी समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
यह भी पढ़ें
INSPIRE MANAK Award में समस्तीपुर में 1,251 नामांकन, डेडलाइन 10 अक्टूबर तक
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए