समस्तीपुर में 100000 रिश्वत लेते रंगे हाथ धराये सीनियर क्लर्क, निगरानी विभाग के जाल में ऐसे फंसा

Published by :Paritosh Shahi
Published at :30 Apr 2026 4:16 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur-Vigilance-

रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल

Samastipur: भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीनियर क्लर्क को रंगे हाथ पकड़ा. कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी है.

विज्ञापन

Samastipur: समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में निगरानी विभाग ने कार्रवाई करते हुए सीनियर क्लर्क अनिल राम को 1 लाख रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई से अस्पताल प्रशासन और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया.

सेवा लाभ दिलाने के नाम पर मांगी जा रही थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, आरोपी क्लर्क एक रिटायर्ड कर्मी की सर्विस बुक आगे बढ़ाने और उसके लाभ दिलाने के बदले पैसे की मांग कर रहा था. पीड़ित ने इस मामले की शिकायत निगरानी विभाग से की, जिसके बाद टीम ने पूरे मामले की जांच शुरू की.

जाल बिछाकर रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

शिकायत की पुष्टि होने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया. तय योजना के अनुसार जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि ली, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया. गिरफ्तारी के दौरान सभी जरूरी साक्ष्य भी जुटाए गए.

गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप

अचानक हुई इस कार्रवाई से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कर्मचारियों और मरीजों के बीच इस घटना की चर्चा तेज हो गई. लोग इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देख रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पूछताछ जारी, आगे की कार्रवाई की तैयारी

निगरानी टीम आरोपी को अपने साथ लेकर आगे की पूछताछ में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश

इस कार्रवाई के बाद सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है. आम लोगों ने भी इस कदम की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

(रागिनी शर्मा)

इसे भी पढ़ें: बीजेपी MLC कैंडिडेट अरविंद शर्मा ने भरा नामांकन, सीएम सम्राट चौधरी समेत कई एनडीए नेता रहे मौजूद

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन