समस्तीपुर में पानी भरे गड्ढे में डूबने से, डेढ़ वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

Updated:
विज्ञापन

डेढ़ वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

मोहिउद्दीननगर के छोटकी पतासिया में पानी भरे गड्ढे में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत। प्रशासन ने बाढ़ के दौरान बच्चों को लेकर सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन

Samastipur Crime News: समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के छोटकी पतासिया गांव में गुरुवार देर शाम घर के पीछे पानी भरे गड्ढे में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई. मृत बच्चे की पहचान राणा चिंटू सिंह के पुत्र अनुज कुमार के रूप में की गई है. इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Ganga water level rising: गंगा नदी के बढ़े जलस्तर से बढ़ी मुश्किलें

मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी के बढ़े जलस्तर के कारण घर के पीछे गड्ढे में पानी भर गया था. खेलते समय बच्चा उसी में गिर गया. परिजनों ने उसे पानी से बाहर निकालकर तुरंत सीएचसी मोहिउद्दीननगर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक प्रतिनिधि रविश कुमार सिंह ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया.

प्रशासन की अपील, बच्चों का रखें विशेष ख्याल

गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण प्रखंड क्षेत्र के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. प्रशासन की ओर से लगातार आमजन को आगाह किया जा रहा है कि वे छोटे बच्चों को जलजमाव वाले क्षेत्रों में अकेले न जाने दें. पानी से भरे गड्ढों और जलमग्न रास्तों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है.

अब तक दो बच्चों की हो चुकी है मौत

प्रखंड क्षेत्र में डूबने से यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले थाना क्षेत्र के ग्वालगढ़ में 23 अगस्त को वाया नदी के जल भरे गड्ढे में डूबने से विकास पासवान की चार वर्षीया पुत्री सृष्टि कुमारी की भी मौत हो चुकी है. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें... SBI से रुपये निकालकर जा रही महिला से 22 हजार की छिनतई, इलाके में सनसनी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन