समस्तीपुर में सगी बहन बनी सौतन, विवाहिता ने पति और सास पर लगाया गंभीर आरोप

Author Ankur kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

सगी बहन बनी सौतन

समस्तीपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक विवाहिता ने अपने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप है कि पति ने उसकी सगी बहन से ही दूसरी शादी कर ली है.

विज्ञापन

Sister Became second wife:समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक विवाहिता की मुश्किलें तब और बढ़ गईं, जब उसका पति उसकी सगी बहन को ही सौतन बनाकर घर ले आया. पीड़िता ने महिला थाने में आवेदन देकर पति, सास और अपनी बहन के खिलाफ प्रताड़ना व मारपीट का मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Samastipur News: दहेज के लिए लगातार प्रताड़ना

पीड़िता मनीषा के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2017 में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चकहुसैन गांव निवासी मुरारी पासवान के साथ हुई थी. शादी में मिले दान-दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे. आरोप है कि पति और सास नीलम देवी अतिरिक्त दहेज में सोने की चेन की मांग को लेकर लगातार गाली-गलौज और मारपीट करते रहे. तीन बेटियों और एक पुत्र के जन्म के बाद भी प्रताड़ना का दौर थमा नहीं.

सगी बहन को बना लिया दूसरी पत्नी

मनीषा का आरोप है कि उसके पति ने उसकी सगी बहन हिना कुमारी को बहला-फुसलाकर फरवरी 2025 में उससे शादी कर ली. दोनों पति-पत्नी के रूप में एक साथ रहने लगे. जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने उसे और उसके बच्चों को प्रताड़ना देना और बढ़ा दिया. लोक-लाज के कारण वह ससुराल में सहती रही.

बच्चों के नाम रुपये फिक्स करने का दबाव

आरोप है कि पति और सास उस पर लगातार दबाव बना रहे थे कि वह मायके से रुपये लाकर अपनी तीनों बेटियों के नाम पर एक-एक लाख रुपये फिक्स कराए. विरोध करने पर लोहे की रॉड से मारपीट की जाती थी. जून 2026 की एक रात तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसका स्त्रीधन रखकर बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया.

न्याय के लिए पुलिस की शरण में पीड़िता

मामले को सुलझाने के लिए स्थानीय स्तर पर कई बार पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. इसके बाद पीड़िता ने मजबूर होकर महिला थाने में न्याय के लिए आवेदन दिया है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

यह भी पढ़ें... समस्तीपुर जंक्शन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से शराब बरामद, युवक-युवती गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन