तिथि में होगा परिवर्तन, नो ड्यूज के लिए उमड़ी भीड़

समस्तीपुर : नगरपालिका आम निर्वाचन 2017 के लिए आयोग द्वारा नामांकन के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम सात अप्रैल से अब नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं की जायेगी. इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दुर्गेश नंदन ने जिलाधिकारी सह जिला निर्वाची पदाधिकारी नगरपालिका को पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी है. आयोग ने अपने […]
समस्तीपुर : नगरपालिका आम निर्वाचन 2017 के लिए आयोग द्वारा नामांकन के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम सात अप्रैल से अब नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं की जायेगी. इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दुर्गेश नंदन ने जिलाधिकारी सह जिला निर्वाची पदाधिकारी नगरपालिका को पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी है.
आयोग ने अपने पत्र में कहा है कि नगरपालिका आम निर्वाचन 2017 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम का निर्धारण, नामांकन संवीक्षा आदि के संबंध में आयोग द्वारा नगर विकास विभाग व आवास विभाग बिहार सरकार को की गयी अनुशंसा तथा उसके अधिसूचित होने की प्रत्याशी में विस्तृत कार्यक्रम के बारे में सूचित किया गया था.
लेकिन आयोग के उक्त कार्यक्रम पर सरकार की सहमति प्राप्त नहीं हुई. इस कारण निर्वाचन के लिए दिये गये कार्यक्रम के अनुसार अब दिनांक सात अप्रैल को प्रपत्र 11 का प्रकाशन व नामांकन प्रारंभ नहीं होगा. अधिसूचना निर्गत होने एवं निर्वाचन के विभिन्न संशोधित कार्यक्रमों के बारे में बाद में सूचित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










