छह अप्रैल के बाद वर्षा की जतायी गयी संभावना

समस्तीपुर : उत्तर बिहार में दो दिनों के बाद तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है. मैदानी भागों में अधिकतर स्थानों पर मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले पांच व छह अप्रैल […]
समस्तीपुर : उत्तर बिहार में दो दिनों के बाद तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है. मैदानी भागों में अधिकतर स्थानों पर मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले पांच व छह अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा. इसके बाद आसमान में गरज बाले बादल बन सकते हैं. इसके प्रभाव से पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मधुबनी,
शिवहर एवं सीतामढ़ी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि वर्षा के दौरान हवा की रफ्तार तेज होने की संभावना है. मैदानी भागों के जिलों में अधिकतर स्थानों पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, वैशाली, बेगूसराय, दरभंगा व मुजफ्फरपुर जिलों के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा या बूंदा-बांदी हो सकती है. अगले नौ अप्रैल तक के लिए जारी पूर्वानुमान में यह भी कहा गया है कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. औसतन आठ से 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है. किसानों को दिये समसामयिक सुझाव में कहा गया है कि गेहूं की कटनी में सावधानी बरतने की आवश्यकता है. कीटनाशकों का छिड़काव आसमान साफ रहने पर ही करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










