हत्या के आरोपित को ले गयी बंगाल पुलिस

Published at :10 Mar 2017 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या के आरोपित को ले गयी बंगाल पुलिस

ट्रक ड्राइवर की हत्या कर भाग आया था खलासी, हलई ओपी के कौआ गांव से हुई थी गिरफ्तारी मोरवा : ट्रक ड्राइवर की हत्या के मामले में हलई ओपी के कौआ गांव से गुरुवार को हलई पुलिस की मदद से बंगाल पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक राजेंद्र राय का बेटा रंजीत […]

विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर की हत्या कर भाग आया था खलासी, हलई ओपी के कौआ गांव से हुई थी गिरफ्तारी

मोरवा : ट्रक ड्राइवर की हत्या के मामले में हलई ओपी के कौआ गांव से गुरुवार को हलई पुलिस की मदद से बंगाल पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक राजेंद्र राय का बेटा रंजीत राय है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में उसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. हलई ओपी अध्यक्ष शिव कुमार पासवान और बंगाल पुलिस के संजीत कुमार बख्शी ने बताया कि घटना पश्चिम बंगाल के सिंगुर थाना से जुड़ा है. बताया जाता कि पुलिस को एक लावारिस ट्रक सड़क के किनारे मिला था.
पुलिस को छानबीन के क्रम में उसमें ड्राइवर की लाश मिली व खलासी का फोटो गाड़ी में मिला. वहीं ड्राइवर का मोबाइल और पैसे लूट का पता चला. जांच में पुलिस को पता चला कि हत्या के बाद खलासी फरार हो गया. ट्रक के खलासी का फोटो तेल लेने के क्रम में पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था, जिसके फुटेज के आधार पर पुलिस खलासी के घर तक पहुंच उसे गिरफ्तार किया. पूछताछ के क्रम में खलासी ने पुलिस को बताया कि पैसे मांगने के क्रम में ड्राइवर से कहासुनी हुई थी और दोनों के बीच मारपीट हो गयी थी. इसी बीच कुछ और लोग आ गये और मारपीट करने लगे. इसी बीच वह वहां से भाग खड़ा हुआ. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक सीवान का महावीर यादव बताया जाता है. मृतक के बेटे विजय कुमार यादव के द्वारा सिंगुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घटना पांच मार्च की बतायी जाती है.
दो बराती हिरासत में : मगरदही पुल के पास बुधवार रात बारातियों के वाहन से ट्रक के सट जाने से बारातियों ने पुल के पास हंगामा किया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस सेरवानी पहने दो बारातियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने नशे के शक पर उसकी जांच सदर अस्पताल में करायी, लेकिन नशे की पुष्टि नहीं होने पर छोड़ दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन