समस्तीपुर से मुंबई जाने में परेशानी, पवन और अवध एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग

ट्रेन की तस्वीर
Samastipur News: समस्तीपुर से मुंबई जाने के लिए सिर्फ पवन और अवध एक्सप्रेस पर निर्भरता बढ़ी है. दोनों ट्रेनों में वेटिंग लंबी है, कंफर्म सीट मिलना मुश्किल लग रहा है. यात्रियों ने अतिरिक्त ट्रेन और फेरों में बढ़ोतरी की मांग तेज कर दी है. पढ़ें पूरी खबर…
Samastipur News: समस्तीपुर से अगर मुंबई जाना है तो दो ट्रेनों के भरोसे की यात्रियों की सफर टिकी है. इसमें पवन एक्सप्रेस और अवध एक्सप्रेस ही मुख्य रूप से रोजाना परिचालन होती है. जबकि बाकी तीन ट्रेन साप्ताहिक रूप से चलती है. ऐसे में मुंबई जाने के लिए रोजाना इन ट्रेनों के फेरों की बढ़ने की जरूरत है या आपके अतिरिक्त ट्रेन की भी आवश्यकता है. जहां गोरखपुर मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल 11 घंटे गोरखपुर में खड़ी रहती है. ऐसे में अगर ट्रेन का विस्तार समस्तीपुर तक हो जाये तो यात्रियों को मुंबई जाने में और भी सुविधा मिलेगी. पवन एक्सप्रेस जहां छपरा रूट से चलती है वही अवध एक्सप्रेस नरकटियागंज रूट से परिचालित होती है. ऐसे में अलग-अलग रूट पर एक ट्रेन ही चलती है. इसमें यात्रियों की संख्या काफी अधिक होती है.
ट्रेनों में कंफर्म सीट खत्म
मुंबई जाने वाली ट्रेनों में अधिकतर ऐसे यात्री होते हैं जो गंभीर बीमारियों से ग्रसित होते हैं. पवन एक्सप्रेस में और अवध एक्सप्रेस में मुंबई में इलाज करने वाले मरीजों की संख्या काफी अधिक होती है. ऐसे में अगर एकाएक जरूरत हो जाए तो इन ट्रेनों में कंफर्म सीट मिलना संभव नहीं है. 16 जून के आंकड़े देखे तो अवध एक्सप्रेस और पवन एक्सप्रेस में सभी श्रेणियां में कंफर्म सीट खत्म है. अधिकतर जगहों पर वेटिंग 50 से ऊपर चल रहा है. ऐसे में एक और ट्रेन की आवश्यकता समस्तीपुर होते हुए मुंबई जाने के लिए यात्रियों को महसूस हो रही है.
नरकटियागंज होते हुए निकलती है अवध एक्सप्रेस
कई बार मुंबई जाने के लिए ट्रेनों की डिमांड भी मंडल स्तर की बैठक में की गई है. बताते चलें कि पवन और अवध एक्सप्रेस दोनों का रूट अलग-अलग है. एक ट्रेन छपरा होते हुए जाती है. जबकि अवध नरकटियागंज होते हुए निकलती है. वेटिंग टिकट रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती है. फिलहाल इसके अलावा पनवेल एक्सप्रेस और दो साप्ताहिक ट्रेन समस्तीपुर जंक्शन से गुजरती हैं.
समस्तीपुर से अभय कुमार सिंह की रिपोर्ट
यह भी पढ़ें: Samastipur: सदर अस्पताल OPD में आज किन डॉक्टरों की ड्यूटी, देखें पूरी लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










