Samastipur: मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा के दौरान छात्रा बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन
Samastipur exam student fainted hospitalized Bihar

इलाजरत परीक्षा केंद्र पर बेहोश हुई छात्रा

सोमवार को मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा के दौरान एक छात्रा अचानक बेहोश हो गई, जिससे परीक्षा हॉल में अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन

Samastipur News: प्लस टू श्री सुंदर उच्च विद्यालय, मुक्तापुर परीक्षा केंद्र पर सोमवार को मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा के दौरान एक छात्रा अचानक बेहोश हो गई, जिससे परीक्षा हॉल में अफरा-तफरी मच गई. केंद्र प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया.

परीक्षा के दौरान बिगड़ी तबीयत

बेहोश हुई छात्रा की पहचान राखी कुमारी के रूप में हुई है, जो भोला शंकर झा की पुत्री है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह सामान्य रूप से परीक्षा दे रही थी. इसी दौरान उसे अचानक चक्कर आया और वह अपनी सीट से नीचे गिरकर बेहोश हो गई. घटना से परीक्षा हॉल में मौजूद परीक्षार्थियों और वीक्षकों में हड़कंप मच गया.

केंद्र प्रशासन ने दिखाई तत्परता

सूचना मिलते ही उप केंद्राधीक्षक मोहम्मद सुल्तान मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला. उन्होंने बिना देर किए छात्रा को प्राथमिक उपचार दिया और उसके परिजनों को सूचना दी. इसके बाद छात्रा को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

लीवर की समस्या बनी कारण

अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा लीवर में सूजन की समस्या से पीड़ित है, जिसके कारण उसे अचानक कमजोरी और बेहोशी महसूस हुई. फिलहाल छात्रा की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है.

केंद्र प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने सराहना की है.

समस्तीपुर से प्रकाश कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन