शातिर मुश्ताक की गला घोंट हत्या

Published at :10 Mar 2017 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
शातिर मुश्ताक की गला घोंट हत्या

वारदात. देसरी गांव में ताड़ी की दुकान से शव बरामद, कई मामलों में था वांछित अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम विभूतिपुर : अज्ञात अपराधियों ने कई थाने के वांछित अपराधी मो मुश्ताक की गला घोंटकर हत्या कर दी है. इस घटना को एक ताड़ी की दुकान में अंजाम दिया गया. मृतक के साथ […]

विज्ञापन

वारदात. देसरी गांव में ताड़ी की दुकान से शव बरामद, कई मामलों में था वांछित

अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
विभूतिपुर : अज्ञात अपराधियों ने कई थाने के वांछित अपराधी मो मुश्ताक की गला घोंटकर हत्या कर दी है. इस घटना को एक ताड़ी की दुकान में अंजाम दिया गया. मृतक के साथ कुछ साल पहले खानपुर थानाध्यक्ष के साथ उठा पटक उस समय हुई थी, जब वे गिरफ्तारी के लिये पकड़ने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि, बाद में उसे थानाध्यक्ष ने पकड़ ही लिया था. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार, देसरी कर्रख गांव के मो जलालउद्दीन के तीस वर्षीय पुत्र मो मुश्ताक की गुरुवार को अज्ञात अपराधियों ने गला घोंटकर हत्या कर दी. घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब वह गांव के ही एक ताड़ी की दुकान में बैठा था. बताया जाता है कि एक बाइक पर कुछ अपराधी आये और उस पकड़ लिया. अपराधियों ने उसे वहीं पर गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद वह बाइक से फरार हो गया. घटना करीब तीन बजे की बतायी जा रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि बांध किनारे ताड़ी की दुकान से उसकी लाश बरामद की गयी है. मृतक मो मुश्ताक के खिलाफ जिले के विभिन्न थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. दो साल पहले खानपुर थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार ने भी उसे गिरफ्तार किया था. बताया जाता है कि गिरफ्तारी के दौरान थानाध्यक्ष एवं मृतक के बीच जमकर उठा पटक हुई थी. थानाध्यक्ष पर भी फायरिंग किये जाने की बात कही जा रही है. थानाध्यक्ष ने अंतत : उसे पकड़ ही लिया था और उसे जेल भेज दिया था. इधर, इस घटना के बाद से पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. वहीं उसकी गला घोंटकर हत्या करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापामारी शुरू कर दी है.
कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के बरहेता गांव के एक युवक का शव पकड़ीडीह पुल के समीप से बरामद हुआ है. इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना कल्याणपुर थाना को देने के बाद समस्तीपुर दरभंगा मुख्य पथ को बरहेता चौक के समीप जाम कर यातायात बाधित कर दिया. मृतक की पहचान बरहेता गांव निवासी राज कुमार दास के तीस वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है़ मृतक के पिता के अनुसार, चार लड़कों में सबसे बड़ा चंदन ही था, जो अब जीविकोपार्जन में परिवार का सहयोग भी कर रहा था. राज कुमार दास का यह भी बताना है कि वह दस वर्षों से ट्रैक्टर चला कर अपने परिवार का गुजारा कर रहा है.
विगत तीन माह से वह पड़ोस के ही राम बाबू राय के ट्रैक्टर पर चालक के रूप में काम करने लगा था़ इससे मिलने वाला पारिश्रमिक अपने पिता को ही दिया करता था़ इससे परिवार की आमदनी बढ़ गयी थी़ वहीं राज कुमार दास का यह भी बताना है कि रात्रि के 12 बजे पड़ोस के ही नंद लाल सहनी व अरविंद सहनी के द्वारा उसके पुत्र को अचेतावस्था में पकड़ीडीह पुल के पास होने की बात बतायी गयी़ इसके बाद हरकत में आये परिजनों के द्वारा सपरिवार रात में ही उसे देखने घटनास्थल पर पहुंच गये. जहां जांच के क्रम में पाया कि उसकी सांसें नहीं चल रही है़ं इसके बाद वह हतप्रभ होकर इधर-उधर लोगों को बुलाने लगा और मदद के लिए लोगों से गुहार लगाने लगा़ सुबह होते ही पूरा गांव जमा होकर शव को लेकर दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य पथ बरहेता चौक के पास जाम करते हुए तरह-तरह की आशंकाएं व्यक्त करने लगे. इसके बाद सदल बल पहुंचे थानाध्यक्ष के द्वारा लोगों को समझा बुझाकर न्याय दिलाने के आश्वासन के बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया़ वहीं पिता के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलफ प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन