देश को संवारने में महिलाएं क्षमतावान

Published at :10 Mar 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
देश को संवारने में महिलाएं क्षमतावान

पूसा : डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित गृह विज्ञान महाविद्यालय के परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता अधिष्ठाता डॉ मीरा सिंह ने की. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर कुलपति की पत्नी नीता श्रीवास्तव व पुत्री रुचिता श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम का संचालन […]

विज्ञापन

पूसा : डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित गृह विज्ञान महाविद्यालय के परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता अधिष्ठाता डॉ मीरा सिंह ने की. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर कुलपति की पत्नी नीता श्रीवास्तव व पुत्री रुचिता श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम का संचालन रीता मेहता के साथ निधि व नेहा ने मिलकर किया. कुलपति डाॅ रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने महिला दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा, आज के समय में भारत देश को संवारने में महिलाएं क्षमतावान हैं. हमारी सारी महिलाएं कर्मठ व ऊर्जावान हैं, जबकि हमारे देश में अधिकांश उन्नत तकनीक व यंत्र पुरुषों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है.

महिलाओं को होने वाली कृषि व अन्य कार्यों से होने वाली थकान को कम करने के लिए नई तकनीक विकसित करने की आवश्यकता है. इससे महिलाओं को सामान्य जीवन में कहीं से भी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े. महिलाओं के माध्यम से संचित किये गये धन का 70 प्रतिशत परिवार के शिक्षा पर तथा मात्र 30 प्रतिशत ही पर्व व त्योहार पर खर्च किया जाता है. हां, इतना जरूर है कि बेटा की शादी में दान-दहेज की मांग महिलाओं की ओर से सर्वप्रथम उठते आ रहा है. इसे समाप्त करने की जरूरत है. इसमें खासकर महिलाओं को अपनी सोच को यथासंभव बदलने की आवश्यकता है. बेटियों को इतना पढ़ाओ की उसके लिए दहेज देना ही नहीं पड़े तथा पुत्रों को ऐसा बना दो कि उसके लिए दहेज की राशि हाथ फैलाकर भिक्षा की तरह मांगना नहीं पड़े.
इससे दहेजरूपी दानव का अंत हो सके. पुत्र पुत्रियों में असमानता को मिटाने की जरूरत है. हम सभी महिला दिवस पर संकल्प लें कि हम अपने परिवार का निर्माण पुत्र-पुत्रियों में समानता के साथ करेंगे. महिला दिवस समारोह में छात्राओं के माध्यम से एक पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों सहित आगत अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया. कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों व छात्राओं ने अलग-अलग गेम प्रतियोगिता आयोजित कर पुरस्कार जीते. गेम प्रतियोगिता में शिक्षकों में से प्रथम डाॅ अरुणिमा कुमारी व डाॅ कविता व छात्राओं में प्रथम स्थान पर उषा मोनिका व श्वेता जूही रही. नृत्य में एश्वर्या ने अपनी अदा से खूब तालियां बटोरीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन