बूढ़ी गंडक में डूब कर युवक की मौत

समस्तीपुर : शहर के मगरदही लचका घाट पर मंगलवार सुबह बूढ़ी गंडक नदी में डूब कर एक युवक की मौत हो गयी. नगर पुलिस व स्थानीय युवकों की मदद से करीब एक घंटे के प्रयास के बाद लोगों ने नदी से लाश निकालने में कामयाबी पायी. युवक की पहचान मुफस्सिल थाने के डढ़िया कर्पूरीग्राम के […]
समस्तीपुर : शहर के मगरदही लचका घाट पर मंगलवार सुबह बूढ़ी गंडक नदी में डूब कर एक युवक की मौत हो गयी. नगर पुलिस व स्थानीय युवकों की मदद से करीब एक घंटे के प्रयास के बाद लोगों ने नदी से लाश निकालने में कामयाबी पायी. युवक की पहचान मुफस्सिल थाने के डढ़िया कर्पूरीग्राम के स्व. विष्णु पासवान के पुत्र दीपक पासवान के रूप में की गयी है.
पुलिस ने लाश जब्त कर यूडी केस दर्ज किया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि दीपक बीसफुट्टा पर रह कर रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन करता था. लोगों ने बताया कि सुबह वह सीढ़ी घाट पर स्नान करने के लिए नदी में उतरा. जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण उसकी डूब कर मौत हो गयी. लोगों ने बताया कि जब दीपक छोटा था, तो उसके पिता की मौत हो गयी थी. उसकी एक बूढ़ी मां है. उधर, चर्चा है कि दीपक नशे का आदि था. फलस्वरूप वह नदी में स्नान के लिए डुबकी लगायी, तो पुन: वापस नहीं निकल पायी. इससे उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर जमादार सुनीता कुमारी आदि मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










