नौवीं की छात्रा ने आग लगा कर की आत्महत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Mar 2017 5:49 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : शहर के मगरदही मोहल्ले में सोमवार दोपहर नौवीं कक्षा की छात्रा ने आग लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना उस समय हुई, जब घर के लोग बाहर गये हुए थे. घटना की सूचना पर नगर पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : शहर के मगरदही मोहल्ले में सोमवार दोपहर नौवीं कक्षा की छात्रा ने आग लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना उस समय हुई, जब घर के लोग बाहर गये हुए थे. घटना की सूचना पर नगर पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
बताया गया है कि अरुण साह की पुत्री वर्षा कुमारी नौवीं की छात्रा थी. दोपहर घर में वह अकेली थी. चर्चा है कि किशोरी ने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़का व आग लगा कर अपने को कमरे में बंद कर लिया. घटना की सूचना पर जब तक घर के लोग पहुंचते किशोरी की मौत हो गयी. घटनास्थल पर मिट्टी तेल की बदबू आ रही थी.
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि किशोरी ने कमरे को अंदर से बंद कर रखा था. पास में ही मिट्टी तेल का एक गैलन भी मिला है. हालांकि, वर्षा की मां रंकू देवी ने बताया कि जिस समय घटना हुई, घर में कोई नहीं था. खाना बनाने के दौरान वर्षा के शरीर में आग लग गयी होगी, जिससे उसकी मौत हो गयी.
शहर के मगरदही मोहल्ले में हुई घटना
परिजनों ने कहा, खाना बनाने के दौरान लगी आग
मौके पर मिला मिट्टी का तेल अंदर से बंद था कमरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










