बरात में किशोर को लगी गोली

Published at :07 Mar 2017 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
बरात में किशोर को लगी गोली

वारदात . नगर के काशीपुर मोहल्ले व अंगारघाट थाना क्षेत्र में हुई घटना निजी क्लीनिक में कराया गया भरती समस्तीपुर : बरात के दौरान रविवार रात चली गोली से एक किशोर जख्मी हो गया, वहीं चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. गोलीबारी की घटना जिले के अंगारघाट थाने के डढ़िया बेलार […]

विज्ञापन

वारदात . नगर के काशीपुर मोहल्ले व अंगारघाट थाना क्षेत्र में हुई घटना

निजी क्लीनिक में कराया गया भरती
समस्तीपुर : बरात के दौरान रविवार रात चली गोली से एक किशोर जख्मी हो गया, वहीं चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. गोलीबारी की घटना जिले के अंगारघाट थाने के डढ़िया बेलार गांव में घटी, जबकि चाकूबाजी की घटना शहर के काशीपुर मोहल्ला में हुई. गोली से घायल किशोर को शहर के एक निजी क्लीनिक में भरती कराया गया है, वहीं चाकू से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. नगर पुलिस ने गोली से घायल किशोर का बयान लिया है.
निजी क्लीनिक में इलाज जारी
बताया गया है कि रात अंगारघाट थाने के डढ़िया असाधर गांव के मंटून पांडेय की पुत्री की शादी थी. रात करीब दस बजे दरवाजा लगने के दौरान बारात में लोग नाचगान कर रहे थे. पटाखा आदि भी छोड़ा जा रहा था. लोगों ने बताया कि गांव के ही सत्येंद्र कुमार पांडेय का पुत्र कुशाल कुमार पांडेय बारात में नाच-गान देख रहा था. लोगों का आरोप है कि इसी दौरान किसी ने गोली चला दी, जो कुशाल के कमर में लगी. कुशाल के गिरते ही बारात के दौरान अफरातफरी मच गयी. हालांकि, यह किसी ने नहीं देखा कि गोली किसने चलायी. हल्ला होने पर ग्रामीणों के सहयोग से कुशाल को शहर के एक निजी क्लिनिक में भरती कराया गया है, जहां डॉ आरआर झा ने ऑपरेशन कर गोली निकाली.
चाकूबाजी में युवक जख्मी
मुफस्सिल थाने के काशीपुर मोहल्ला में रविवार रात बारात के दौरान एक युवक को चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया. लोगों ने घायल युवक को शहर के एक निजी क्लीनिक में भरती कराया जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया. बताया गया है कि बारात के दौरान कुछ युवक नशे का सेवन कर रहे थे. रात करीब दो बजे के आसपास युवकों को आपस में विवाद हो गया. इस पर एक युवक ने चाकू चला दी, जो आगे बैठे युवक के पेट में लगी. चर्चा है कि चाकू से घायल युवक को निजी क्लीनिक लाया गया, तो कुछ युवकों ने क्लीनिक पर हंगामा भी किया. हंगामे के बाद निकले डॉक्टर ने उसे गंभीर बताते हुए पटना रेफर कर दिया. पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन